
लखनऊ : पीजीआई थाना क्षेत्र से पुलिस ने शराब तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उप निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अभियुक्त परशुराम रावत पुत्र कल्लू रावत निवासी ग्राम अमोल मजरा कल्ली पश्चिम पीजीआई को उसी के गांव से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।