
रायबरेली : कोतवाली थाना क्षेत्र के सारस चौराहे पर यातायात माह में परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने प्रतापगढ, दिल्ली व रायबरेली के बीच चलने वाली लग्जरी बसों का चेकिंग अभियान चलाया गया। मानक विहीन बसे मिलने पर कई बसों का चालान काटा गया और कई बसों का जुर्माना भी वसूला गया। गौरतलब है कि यातायात माह में रायबरेली से दिल्ली को जाने वाली बसों का एआरटीओ संदीप जयसवाल की संयुक्त टीम ने चल रही बसों को रुकवा कर जांच पड़ताल की जिसमें अवैध रूप से चल रही बसों का चालान काटा गया। इस चेकिंग अभियान से अवैध रूप से चलाई जा रही बसों के मालिकों में हड़कंप मच गया।
एआरटीओ संदीप जायसवाल ने बताया कि डबल डेकर बसों से आए दिन बड़े हादसे होते हैं । इन्हीं सब को देखते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर लग्जरी बसों की चेकिंग की गई। जिसमें अधिकतर बसें वैध पाई गई। लेकिन वही कुछ बसें अवैध तरीके से चलाई जा रही थी। अवैध तरीके से चल रही बसों का चालान काटा गया और कुछ बसों का जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर, यातायात प्रभारी रेखा सिंह, एआरटीओ की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से चल रही बसों का चालान किया गया।