diwali horizontal

लॉक डाउन मे धड़ल्ले से चल रहे हुक्का बार पर आशियाना पुलिस का छापा

0 211

हुक्का बार में हुक्के का धुआं उड़ा रहे 7 लोगों को किया गिरफ्तार

लखनऊ : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद संपूर्ण उत्तर प्रदेश में लागू किए गए आंशिक लॉकडाउन में जहां समस्त दुकाने मार्केट माल होटल बंद है वही आशियाना थाना क्षेत्र के बंगला बाजार में कोविड 19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर अवैध रूप से एक हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था । आशियाना पुलिस को कोरोना काल में चल रहे हुक्का बार की सूचना मिली तो पुलिस ने आशियाना थाना क्षेत्र के बंगला बाजार में स्थित मुथूट फाइनेंस बिल्डिंग के दूसरे तल पर हुक्का बार में छापा मार कर सेक्टर एच आशियाना के रहने वाले शारिक हुसैन, राम नगर आलमबाग के रहने वाले राजवीर सिंगर ,बंगला बाजार आशियाना के रहने वाले सुल्तान , सेक्टर एफ कृष्णा नगर के रहने वाले तुषार, सनशाइन सिटी कृष्णा नगर के रहने वाले अमित सिंह उर्फ अमित डेंबला , सेक्टर आई आशियाना के रहने वाले नदीम सिद्दीकी व अमीनाबाद के रहने वाले मानिक को गिरफ्तार कर अवैध रूप से संचालित हुक्का बार से 7 हुक्के 6 चिलम बरामद कर लिए ।

आशियाना थाना क्षेत्र के बंगला बाजार में कोविड 19 प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध रूप से संचालित हुक्का बार में हुक्के का धुआं उड़ा रहे सभी 7 लोगों को आशियाना पुलिस ने गिरफ्तार कर यह संदेश देने का प्रयास भी किया है की पुलिस आंशिक लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को बख्शने के मूड में नहीं हालांकि आंशिक लॉकडाउन के दौरान भले ही बाजार और दुकानें पूरी तरह से बंद है लेकिन सड़कों पर लोग ई रिक्शा चलाकर सब्जी व फल के ठेले लगा कर अपने परिवार का भरण पोषण तो कर ही रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.