
एशिया के सबसे लंबे धर्मेंद्र लखनऊ में खोलेंगे स्टार्टअप
Asia’s Tallest man Dharmendra Pratap Singh:दुनिया के दूसरे और एशिया के सबसे लंबे कद (8 फुट 2 इंच) वाले धर्मेंद्र प्रताप सिंह हाल ही में लखनऊ पहुंचे।
वह अब लखनऊ में स्टार्टअप खोलने जा रहे हैं। यहां उन्होंने अपनी पूरी प्लानिंग बताई। बता दें कि उनसे लंबे तुर्किये के (तत्कालीन सुल्तान 2009) कोसेन हैं। उनकी लंबाई 8 फीट 3 इंच है। धर्मेंद्र का कहना है कि मेरी मुलाकात रेसलर खली से भी हो चुकी है। अगर खली रेसलिंग के चैंपियन हैं तो मैं लंबाई का चैंपियन हूं। मैं खली की तरह वेट लिफ्टिंग और रेसलिंग नहीं कर सकता हूं। खली की हाइट 7 फुट 3 इंच है, जबकि मेरी हाइट 8 फुट 2 इंच है। “जैसे मेरे नाम की एक पहचान है, वैसे ही मैं अपने ब्रांड की भी पहचान बनाऊंगा। ये ब्रांड होगा ‘देसी कोल्हू शुद्ध सरसों तेल’ का, जो मिलावट से दूर और पूरी तरह स्वास्थ्यवर्धक होगा। जैसा कद, वैसा ऊंचा काम करूंगा।” उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एंट्री और पॉलिटिक्स के बारे में भी बताया।

पढ़िए पूरी बातचीत… धर्मेंद्र का कहना है कि इसके अलावा कमर में थोड़े दर्द की शिकायत थी। कमर की एक नस में दिक्कत बन रही थी। और कोई दूसरी स्वास्थ्य समस्या नहीं है। मैं पूरा दिन एक्टिव रहता हूं। लगातार लोगों के बीच रहता हूं। ज्यादा से ज्यादा मेहनत करने की कोशिश करता हूं। हर आदमी यही सोचता था कि इस कद का आदमी भला क्या काम करेगा। मैं छोटे-बड़े इवेंट में जाता था। उसी से मेरा खर्च चलता था। मेरा नाम 2007 में गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। मुझे कई बार सम्मानित किया जा चुका, लेकिन काम की कमी जीवन में हमेशा बनी रही।