diwali horizontal

सूर्यास्त होते ही आस्था में डूबे भक्तों ने लगाया डूबकी रेठ नदी घाटी पर उमड़ी भारी भीड़

0 83

बाराबंकी : रेठ नदी घाट पर आयोजित शानदार छठ पूजा व्यवस्था के बीच सूर्यास्त को अर्घ्य देकर बुधवार को छठ पूजा की गई। छठ पूजा मनाने वाले व्रतियों ने निर्जला व्रत रखकर कड़ी साधना करके सूर्य से अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। इलाके में कई जगह सूर्य को अर्घ्य दिया गया। महिलाओं ने छठी मइया और सूर्य भगवान से अपनी संतानों, पति व परिवार की खुशियां मांगीं। छठ घाटों पर व्रतियों के अलावा परिवार के सदस्यों की भीड़ उमड़ी रही। इससे पहले को महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना के साथ अपने व्रत की शुरुआत की थी। थाना जहांगीराबाद इलाके में शाम चार बजे से ही नदी व पोखरों पर महिलाएं पूजा के लिए पहुंच गईं और शाम ढलने के बाद सूर्य को अर्घ्य देकर घर लौटीं।

रेठ नदी घाटी पर बड़ी संख्या में लोग नदी घाटों पर महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना की। इस दौरान लोग कोविड-19 के दिशानिर्देशों को पालन करते हुए नजर आए। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पशंख्यक मोर्चा आमिर खान ने अतिथियों के साथ राकेश कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार जिला उपाध्यक्ष चंदन सोनी दीप चन्द्र जैन नदी में उतर कर पूजा पाठ किया। उन्होंने कहा कि यह अच्छा है कि सरकार ने लोगों की भावनाओं का सम्मान किया। विभिन्न प्रतिबंधों के बीच, लोग अपने विश्वास के कारण यहां आए हैं। लोग सामाजिक दूरी का भी पालन कर रहे हैं। इस मौके पर आयोजक भाजपा नेता आमिर खान ने श्रदालुओ से कहा कि जीवन सिखाता है जिसका उदय होता है। उसका अस्त होना तय है। लेकिन छठ पर्व सिखाता है। जो अस्त होता है उसका उदय तय है। यंहा आयोजको रात के लिए बढ़िया लाइट व्यवस्था के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.