
जन्म दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट फोटोग्राफी में आईना परिवार द्वारा अवध ए नजीर अवार्ड से सम्मानित किए गए अतहर रजा
लखनऊ। लखनऊ उत्तम उत्कृष्ट फोटोग्राफी के लिए आज ऑल इंडिया न्यूज़ पेपर एसोसिएशन आईना परिवार की ओर से राष्ट्रीय संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्रा जी ने अतहर रजा को उत्कृष्ट फ़ोटोग्राफ़ी में योगदान के लिए अवध ए नजीर सम्मान से सम्मानित किया।
अतहर रजा फोटोग्राफी के क्षेत्र में लगभग 18 वर्षों से निरंतर कार्य कर रहे हैं। यह कई दैनिक समाचार पत्रों और पोर्टल चैनल की फोटोग्राफी से जुड़े रहे हैं। इन्होंने इस क्षेत्र में अच्छा ज्ञान अर्जित किया है और निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़ते चले जा रहे हैं।
इनकी शुरुआत पी एन एन पोर्टल चैनल और स्वतंत्र चेतना समाचार पत्र से हुई। जिसके बाद यह निरंतर आगे बढ़ते रहे। वर्तमान समय में यह सरस्वती शिशु विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रचार विभाग में फोटोग्राफी कैमरामैन के टेक्निकल स्टूडियो हेड के पद पर कार्यरत हैं ।
इस अवसर पर आईना परिवार के सभी सदस्यों ने अतहर रजा को अवध- ए – नजीर सम्मान मिलने पर बधाइयां दी।