diwali horizontal

अली लारीजानी पर हमला

0 92

अली लारीजानी पर हमला!

 

मिडिल ईस्ट से इस वक्त एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। इस्राइली मीडिया का दावा है कि ईरान के वरिष्ठ नेता Ali Larijani को निशाना बनाकर हमला किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह हमला बेहद सुनियोजित तरीके से किया गया, लेकिन अभी तक इस बात की साफ जानकारी सामने नहीं आई है कि वह हमले में सुरक्षित हैं या नहीं।

 

 

हालांकि, इस खबर को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है, क्योंकि न तो ईरान की हुकूमत की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है और न ही किसी स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने इसकी पुष्टि की है। ऐसे में इस खबर को फिलहाल “दावा” ही माना जा रहा है।

हम अपने भरोसेमंद ज़राए के जरिए ईरान में लगातार इस खबर की तस्दीक़ करने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगर यह खबर सही साबित होती है, तो इसका असर सिर्फ ईरान ही नहीं बल्कि पूरे मिडिल ईस्ट की सियासत पर पड़ सकता है। पहले से ही तनावपूर्ण हालात के बीच इस तरह की घटना हालात को और भड़का सकती है।

गौरतलब है कि अली लारीजानी ईरान की सियासत का एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं और उनका असर देश के अंदर और बाहर दोनों जगह देखा जाता है। ऐसे में उन पर किसी भी तरह का हमला एक बेहद गंभीर मामला माना जाएगा।

फिलहाल सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि ईरान की तरफ से कब आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आती है और क्या इस हमले की पुष्टि होती है या नहीं। जैसे ही कोई ठोस जानकारी सामने आएगी, हम आपको सबसे पहले अपडेट देंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.