
दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर रहे शेन वॉर्न की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हार्ट अटैक से मौत हो गई है। हालांकि अभी उनके मौत के सही कारण की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन वॉर्न की टीम के मुताबिक उनका थाईलैंड के कोह समुई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया का 1992 से लेकर 2007 तक प्रतिनिधित्व किया था। इस दौरान वह वनडे टीम के कप्तान भी रहे थे। वॉर्न को क्रिकेट इतिहास के महानतम गेंदबाजों में से एक माना जाता था।
शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए जनवरी 1992 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। जिसके बाद से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट मैचों में प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अपने टेस्ट करियर के दौरान कुल 708 विकेट झटके। वहीं वनडे में वॉर्न ने मार्च 1993 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था। वनडे में वॉर्न के नाम 194 मैचों में 293 विकेट हैं। शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2007 में खेला था।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शुमार वॉर्न ने 1992 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करके 145 टेस्ट खेले और 708 विकेट लिए । वहीं 194 वनडे में 293 विकेट चटकाये । आईपीएल के पहले सत्र में 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने उनकी कप्तानी में खिताब जीता था दिवंगत शेन ने अपने 15 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लिए हैंजो एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है और श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन के बाद दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका क्रिकेट ने 2007 में दोनों दिग्गजों के सम्मान में दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज का नाम वॉर्न मुरलीधरन ट्रॉफी रखा। भारत के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट खेलने वाले वॉर्न को 1992 से 2007 के बीच उनकी अतुल्य उपलब्धियों के लिये विजडन ने शताब्दी के पांच क्रिकेटरों में चुना
उन्हें 2013 में आईसीसी हाल आफ फेम में शामिल किया गया। वॉर्न 1999 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य थे। उन्होंने एशेज क्रिकेट में सर्वाधिक 195 विकेट लिए है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद उन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स को पहले ही सत्र में कप्तान और कोच के रूप में खिताब दिलाया।
मैदान के भीतर और बाहर बेहतरीन शख्सियत के मालिक वॉर्न ने कमेंटेटर के रूप में भी कामयाबी पाई। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ने एक ही दिन में दो दिग्गजों को खो दिया। सुबह महान विकेटकीपर रॉड मार्श का निधन हो गया था वॉर्न ने सुबह ही उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा था रॉड मार्श के निधन के समाचार से दुखी हूं। वह हमारे शानदार खेल के लीजैंड और कई युवा खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने क्रिकेट को खासकर आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट को बहुत कुछ दिया। उनके परिवार को प्यार। रेस्ट इन पीस दोस्त।