diwali horizontal

मिशन शक्ति के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान

0 265

उन्नाव : पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अतंर्गत सर्व संबन्धित को महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु जागरूकता अभियान चलाये जाने के लिये निर्देशित किया गया है। क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में जनपद पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा बैंक चेकिंग के दौरान बैंक आने वाली महिलाओं एवं विभन्न विद्यालयों आदि में जाकर उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करते हुए आपात पुलिस सेवाओं के संबन्ध में जानकारी दी गई एवं आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबरों 112, 1090, 102, 108, 181, 1076, 1098 आदि को बिना संकोच प्रयोग हेतु अवगत कराया गया। साथ ही थानों पर बनी महिला हेल्प डेस्क की उपयोगिता एवं डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षियों के नियुक्त रहने से आने वाली शिकायतकर्ताओं व पीड़िताओं की निजता का ध्यान रखते हुए समस्याओं के निराकरण कराये जाने के संबन्ध में भी जानकारी दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.