diwali horizontal

गंगा को निर्मल करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया

0 179

बांगरमऊ,उन्नाव : अवध प्रांत -गंगा समग्र विकास की मातृशक्ति महिला प्रमुख संगीता कटियार ने समिति के लोगों के साथ मिलकर गंगा को निर्मल करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया,जिसमें गंगा घाट पर सफाई करके एक खिचड़ी भोज का आयोजन किया तथा वहां के लोगों को गंगा को निर्मल बनाने के लिए जागरूक किया।लोगों को गंगा में अधजली लाशों को फेंकने तथा नालों का जहरीला पानी गंगा में जो जाता है।

 

उसे रोकने पर चर्चा की तथा घाटों को स्वच्छ रखने के लिए जनमानस को जागरूक किया।वहां के लोगों को जल का संयमित उपयोग ,जल का पुनरोपयोग, वर्षा जल का संचयन,भंडारण एवं रिवार्जिग संरचना का निर्माण आदि विषय पर चर्चा करके वहां के लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर मनोज दुबे, विजय निषाद सहित जिला संयोजक तथा जिला समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.