diwali horizontal

नवयुग जन चेतना के द्वारा चलाई गई दहेज प्रथा का अंत कब को साकार करने के लिये जागरुकता सभा का आयोजन

0 171

 

उन्नाव  : पुरवा तहसील के विकासखंड बिछिया की ग्राम पंचायत नेवरना के मजरा सेवा खेड़ा में सामाजिक संस्था नवयुग जन चेतना के द्वारा चलाई गई दहेज प्रथा का अंत कब की मुहिम के अंतर्गत एक जन जागरूकता सभा का आयोजन गांव के ही निवासी भरत के अगुवाई में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में रिदम अकादमी उन्नाव की डायरेक्टर डॉक्टर श्रेया ने राजा राममोहन राव के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे संस्था के अध्यक्ष पुत्तन लाल पाल ने इस मुहिम के बारे में लोगों को जागरूक किया तो लगभग 53 स्त्री पुरुष और नवयुवक नव युवतियों ने संस्था का संकल्प पत्र भरकर के सामूहिक शपथ ली कि हम लोग अपने या अपने बेटे बेटियों की शादी में दहेज नहीं लेंगे न देंगे दान स्वरूप जो मिलेगा उसे स्वीकार करेंगे,मुख्य अतिथि के रुप में आई डॉक्टर श्रेया ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस मुहिम का समर्थन करते हुए पुत्तन लाल की खुले मन से प्रशंसा करती हूं उन्होंने यह भी कहा कि कन्या पक्ष को चाहिए कि हम दहेज नहीं देंगे अगर कन्या पक्ष दहेज देना बंद कर दे तो वर पक्ष अपने आप शादी करने के लिए मजबूर होगा उन्होंने यह भी कहा कि पैसे वाले लोग दहेज दे के शादी करते है और उसका असर गरीब पिता की कन्या के विवाह के अवसर पर पड़ता है

संकल्प पत्र भरकर दहेज न लेने व न देने की सामूहिक शपथ लेने वालों में पिंकी वर्मा,खुशबू,रोशनी,आरती,राजेश्वरी, कमला,हर्ष वर्मा,वेद प्रकाश,अमरेश,अरुण भगवती,हरिराम,प्रेम शंकर,राजेंद्र,राजू,राम बहादुर,छेदी लाल सहित कई सैकड़ा ग्रामीण इस कार्यक्रम मे उपस्थित होकर शपथ लेने वाले लोगों को मुुख्य अतिथि द्वारा गायत्री मंत्र की पट्टिका पहना कर सामूहिक रूप से सम्मानित किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.