diwali horizontal

अयोध्या एक्यूपंक्चर हेल्थ कैम्प 3 और 4 सितम्बर

0 109

अयोध्या  : शेनमेन हेल्पिंग हैंड्स फाउन्डेशंस ने स्वामी श्री नित्यानंद गोपालदास जी के साथ सत्संग के स्वास्थ्य गुणवत्ता में सुधार के लिए 3 और 4 सितम्बर 2022 को श्री राम सत्संग भवन और श्री राम अतिथि गृह, अयोध्या (यूपी) में महंत नृत्य गोपाल दास जी, श्री श्री 1008 शिवानन्द महा मण्डलेश्वरजी और अभिनेता फिरोज खान (अर्जुन) के आशीर्वाद से मुफ्त एक्यूपंक्चर हेल्थ कैम्प का आयोजन कर रहा है।

शेनमेन हेल्पिंग हैंड्स फाउन्डेशंस के संस्थापक डाॅ. संतोष पाण्डेय ने कहा, ’’शेनमेन हेल्पिंग हैंड्स फाउन्डेशंस लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आर्थिक संसाधनों की चुनौतियों का सामना करने वाले बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और आजीविका प्रदान करके हम सशक्त बना रहे हैं।

हम पिछले 5 वर्षों में मुफ्त एक्यूपंक्चर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करते आ रहे हैं और भारत के जटिल क्षेत्रों के लाखों लोगों को देखने और स्वास्थ्य सुधार करने में सक्षम हैं। हमारे डाॅक्टरों और थेरेपिस्टों की समर्पित टीम निस्वार्थ सेवा प्रदान करके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने में सक्षम हैं।
हम ब्लड टेस्ट, होम्योपैथिक दवाएं, आयुर्वेदिक दवाएं और एक्यूपंक्चर, कपिंग और मोक्सीबस्टन जैसे अन्य उपचार प्रदान करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.