diwali horizontal

अयोध्या। निर्दलीय उम्मीदवार समाज सेविका अर्चना तिवारी का चुनाव चिन्ह पानी का नल

0 144

अयोध्या: अयोध्या मेयर पद प्रत्याशी उम्मीदवार समाज सेविका अर्चना तिवारी को चुनाव चिन्ह पानी का नल मिला है। आयोग से मिले इस चुनाव चिन्ह पर समाजसेवी अर्चना तिवारी का कहना है कि पानी के पास सब कुछ है लेकिन छुआछूत ऊंच-नीच की भावना नहीं है।

पानी सर्व समाज की प्यास बुझाता है। उसी प्रकार से मैं भी संकल्प करती हूं कि ऊंच-नीच भेदभाव से ऊपर उठकर जैसे अभी तक समाज के लोगों की समस्या रूपी प्यास बुझाने का प्रयास करती रही हूं, अपने जीवन के अंतिम अंतिम क्षण तक करती रहूंगी। शायद इसीलिए मुझे चुनाव चिन्ह भी पानी का नल मिला है, जो ऊंच-नीच, जात- पात से ऊपर उठकर एक बार पानी के नल को चुनाव जिता कर सेवा करने का अवसर प्रदान करें।

उन्होंने यह भी कहा की जिस प्रकार से उन्होंने विगत कई वर्षों से क्षेत्र में समाज सेवा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है और निष्ठा भाव से लोगों की सेवा की है उसको लेकर ही हम आम जनमानस के पास जाएंगे। उन्होंने आम जनमानस से चुनाव को लेकर समर्थन की मांगा है उन्होंने बताया कई निर्दलीय प्रत्याशी भी उनका समर्थन कर रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.