diwali horizontal

इमामबाड़ा मक़सदे हुसैनी नेपियर रोड पर अय्यामे फ़ात्मी का आग़ाज़

0 115

 

लखनऊ : इमामबाड़ा मक़सदे हुसैनी नेपियर रोड, ठाकुरगंज में अय्यामे फ़ात्मी का आग़ाज़ आज हो गया। शहादते जनाबे फ़ात्मा ज़हरा स.अ के सिलसिले में बाद नमाज़े मग़रेबैन इन मजलिसों का आयोजन किया गया।
इस मजलिस को आली जनाब मौलाना तनवीर साहब ने खिताब किया।
इस मजलिस में मौलाना ने कहा कि आज इंसान सुकून को इस दुनिया में ढूंढ रहा है लेकिन अस्ल सुकून जन्नत में है।
मौलाना ने कहा कि छ ऐसी चीजें हैं जिसको ख़ुदा ने बताया है कि हमको कहां तलाश करना है। सुकून, बलंदी और मर्तबे को हासिल करना, इज़्ज़त, बेनियाज़ी, इल्म और दुआ। लेकिन आज यह दुनिया उसको कहां तलाश करती है जबकि वह हमारी ज़रूरत का नाम है।
आखिर में मौलाना ने जनाबे फ़ात्मा ज़हरा स.अ के मसायब बयान किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.