diwali horizontal

राजा भैया की सास ने दामाद की पत्नी और पूर्व मैनेजर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

0 50

राजा भैया की सास ने दामाद की पत्नी और पूर्व मैनेजर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचाने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। कुंडा के विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के परिवार में गंभीर विवाद उत्पन्न हो गया है। विधायक की सास मंजुल सिंह ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में अपनी बेटी भानवी सिंह (राजा भैया की पत्नी) और अपने पूर्व मैनेजर राजेश प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी और दस्तावेजी फर्जीवाड़े का गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, पूर्व मैनेजर राजेश प्रताप सिंह ने कूटरचना, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात जैसे अपराधों में भूमिका निभाई। मंजुल सिंह ने पुलिस से तत्काल FIR दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

70 दुकानों के किराए और फर्जी दस्तावेज़ का आरोप

गोखले मार्ग स्थित सिल्वर ओक अपार्टमेंट में रहने वाली मंजुल सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपी पूर्व मैनेजर ने उनके नाम पर फर्जी किरायानामा तैयार किया और उसे वैध दस्तावेज़ के रूप में इस्तेमाल किया, जबकि उस पर उनके हस्ताक्षर ही नहीं थे। शिकायत में यह भी दर्ज है कि उनकी लगभग 70 दुकानों का किराया और सुरक्षा राशि आरोपी ने खुद वसूल की और पूरे मामले की जानकारी उन्हें नहीं दी।

मोबाइल फोन से मिले डिजिटल साक्ष्य

मामला उस समय और गंभीर हो गया जब मंजुल सिंह ने दावा किया कि पूछताछ के लिए घर बुलाए जाने पर आरोपी राजेश प्रताप सिंह ने कथित रूप से अपनी गलती स्वीकार कर ली। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह सब भानवी सिंह के निर्देश पर किया। इसके बाद उसने माफी मांगते हुए अपना मोबाइल फोन मंजुल सिंह के पास छोड़ दिया, जिसमें कथित वसूली और दस्तावेजी धोखाधड़ी से जुड़े डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं। यह मोबाइल अब पुलिस की हिरासत में है।

स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर बड़ी चर्चा है। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए साक्ष्यों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.