
बीबीएयू के बी.एड. छात्र शुभम कुमार ने CDS परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 91, विश्वविद्यालय में खुशी की लहर
बीबीएयू के बी.एड. छात्र शुभम कुमार ने CDS परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 91, विश्वविद्यालय में खुशी की लहर
लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के शिक्षा विभाग के बी.एड. (सत्र 2025–27) के छात्र शुभम कुमार ने प्रतिष्ठित संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 91 प्राप्त की है। शुभम की इस उल्लेखनीय सफलता से विश्वविद्यालय परिवार में उत्साह और गर्व का माहौल है।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने शुभम कुमार को सम्मानित किया और उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्र के व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है, बल्कि विश्वविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का भी प्रतीक है। कुलपति ने कहा कि शुभम की यह सफलता बीबीएयू के लिए गौरव का विषय है और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।इस अवसर पर शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने शुभम कुमार को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। विश्वविद्यालय परिसर में इस सफलता को लेकर उत्साह का वातावरण रहा, जहां विद्यार्थियों ने इसे बीबीएयू की शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रेरक माहौल का प्रमाण बताया।
