
मेरी दिल्ली उत्सव’ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय को मिला प्रथम पुरस्कार, शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार के लिए मिली सराहना
मेरी दिल्ली उत्सव’ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय को मिला प्रथम पुरस्कार, शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार के लिए मिली सराहना
लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। विश्वविद्यालय को नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय ‘वाइब्रेंट इंडिया–2025 एवं पीएसईज एक्सपो’ के अंतर्गत आयोजित ‘मेरी दिल्ली उत्सव’ में छात्रों को सशक्त बनाने और शैक्षणिक प्रगति में उत्कृष्ट पहल के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह आयोजन 11 से 13 अक्टूबर 2025 तक नई दिल्ली में भव्य रूप से संपन्न हुआ।कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय ने अपने विविध अकादमिक, अनुसंधान और नवाचार से जुड़ी उपलब्धियों को चित्रात्मक एवं डिजिटल माध्यमों से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। बीबीएयू के स्टॉल ने आगंतुकों का विशेष आकर्षण बना रहा, जहाँ विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, शैक्षिक कार्यक्रमों, अनुसंधान परियोजनाओं, नवाचार योजनाओं तथा छात्र कल्याण गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आगंतुकों की जिज्ञासाओं का समाधान विशेषज्ञ टीम द्वारा तत्परता से किया गया।मेरी दिल्ली उत्सव’ में विश्वविद्यालय की भागीदारी ने न केवल बीबीएयू की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा को उजागर किया, बल्कि शिक्षा, अनुसंधान और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उसकी प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया। यह मंच विश्वविद्यालय की प्रगतिशील सोच, अकादमिक उत्कृष्टता और युवाओं में नवाचार की भावना को प्रेरित करने का प्रतीक बन गया।इस उपलब्धि में विश्वविद्यालय टीम का नेतृत्व प्रो. यू. वी. किरन ने किया, जबकि डॉ. लीना शरद शिम्पी, डॉ. शिवशंकर यादव और अमित मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह सम्मान विश्वविद्यालय के लिए न केवल गर्व का विषय है, बल्कि यह उसकी सतत शैक्षणिक प्रगति और नवाचार की दिशा में बढ़ते कदमों की पुष्टि भी करता है।