diwali horizontal

प्रसव के दौरान गिरकर शिशू की मौत, ब्रजेश पाठक ने डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स को किया बर्खास्त।

0 171

प्रसव के दौरान गिरकर शिशू की मौत, ब्रजेश पाठक ने डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स को किया बर्खास्त।

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात के मैथा ब्लॉक के प्रेमाधाम कला निवासी सुनील कुमार की पत्नी सरिता को प्रसव पीड़ा हुई। उन्हें बुधवार रात करीब 1.30 बजे स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध 100 शैय्या एमसीएच विंग में भर्ती कराया गया था। तड़के 3.30 बजे प्रसव हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रसव के बाद नवजात डिलीवरी टेबल से नीचे गिर गया। इससे उसके चेहरे पर चोट आई।

स्टाफ नर्स लेबर रूम से गायब हो गई थी

इसके बाद शिशु को एसएनसीयू (सिक न्यू बार्न केयर यूनिट) में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान सुबह 10:30 बजे उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए। तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने रिपोर्ट में आरोप सही पाया। जांच में पाया गया कि स्टाफ नर्स प्रियंका सचान लेबर रूम से गायब हो गई थी। इस पर उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

कानपुर देहात के मैथा ब्लॉक के प्रेमाधाम कला निवासी सुनील कुमार की पत्नी सरिता को प्रसव पीड़ा हुई। उन्हें बुधवार रात करीब 1.30 बजे स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध 100 शैय्या एमसीएच विंग में भर्ती कराया गया था। तड़के 3.30 बजे प्रसव हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रसव के बाद नवजात डिलीवरी टेबल से नीचे गिर गया। इससे उसके चेहरे पर चोट आई।

 

स्टाफ नर्स लेबर रूम से गायब हो गई थी

 

इसके बाद शिशु को एसएनसीयू (सिक न्यू बार्न केयर यूनिट) में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान सुबह 10:30 बजे उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए। तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने रिपोर्ट में आरोप सही पाया। जांच में पाया गया कि स्टाफ नर्स प्रियंका सचान लेबर रूम से गायब हो गई थी। इस पर उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.