diwali horizontal

बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य लखनऊ आए!

0 82

बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य लखनऊ आए!

बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। उनके साथ अनुराग कश्यप भी आए थे। रूमी गेट पर इन सबने मस्ती की और शुक्ला की चाट के लुत्फ उठाए। दरअसल, फिल्म निशानची की टीम प्रमोशन के लिए शहर पहुंची थी। टीम में फिल्म की एक्ट्रेस वेदिका पिंटो भी थीं।

प्रतिभा सिनेमा में फिल्म के पोस्टर की लॉन्चिंग की गई। पोस्टर से कर्टेन हटने के बाद फैंस ने जमकर शोर मचाया। पोस्टर लॉन्चिंग के बाद ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो ने शर्मा की चाय पी, शुक्ला की चाट का लुत्फ उठाया और इमामबाड़ा भी घूमने गए। इस मौके पर डायरेक्टर अनुराग कश्यप भी मौजूद रहे।

अनुराग कश्यप ने जैसे ही हेलो लखनऊ बोला फैंस ने शोर मचाकर उनका अभिवादन किया। अनुराग ने कहा कि काफी समय से इस फिल्म का इंतजार था। 19 सितंबर से सिनेमाघर में फिल्म रिलीज हो जाएगी। उसके बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचेगा।

फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। हमें पूरा भरोसा है की फिल्म को भी दर्शकों का खूब प्यार मिलेगा। उन्होंने कहा कि फिल्म में दो भाइयों की जिंदगी की उलझी हुई कहानी दिखाई गई है, जिसका फैसला किस्मत करती है। बाकी फिल्म में क्या कुछ खास है? यह इसके लिए आपको सिनेमाघर जाना पड़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.