diwali horizontal

सांसद को मिलने वाली लोकतंत्र सेनानी पेंशन पर लगाई रोक

0 194

लखनऊ : बीते एक साल से जेल में बंद समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने आजम खान को मिलने वाली लोकतंत्र सेनानी पेंशन पर रोक लगा दी है। यह फैसला उन पर दर्ज आपराधिक मामलों को देखते हुए लिया गया है। साल 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने आपातकाल (इमरजेंसी) के दौरान जेल जाने वालों को लोकतंत्र सेनानी पेंशन देने की शुरुआत की थी। शुरू में पेंशन की रकम 500 रुपए प्रतिमाह थी, जो अब बढ़कर 20 हजार रुपए हो चुकी है।

रामपुर जिले के लोकतंत्र सेनानियों के नाम की सूची जारी की गई, इसमें आजम खान का नाम नहीं है। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि मेरी जानकारी के मुताबिक कई एफआईआर दर्ज होने के कारण उनकी पेंशन रोकी गई है। कुछ समय पहले शासन स्तर से इस बाबत जानकारी मांगी गई थी। रामपुर की नई सूची में अब सिर्फ 35 लोगों के नाम हैं। पहले 37 लोगों को पेंशन मिलती थी। आजम खान इमरजेंसी के दौरान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ से जुड़े थे और जेल भी भेजे गए थे। वर्तमान में उन पर करीब 85 मामले दर्ज हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.