diwali horizontal

बड़ा इमामबाड़ा: केंद्र की टीम के साथ डीएम ने किया दौरा

0 85

फरवरी में होने वाले इन्वेस्टर्स समिट 2023 को लेकर प्रशासन तैयारियों को लेकर अलर्ट
समिट में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय मंत्रियों व कई मुख्मंत्रियों के आने की है चर्चा

लखनऊ। आगामी फरवरी में वृहद स्तर पर सूबे की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की तैयारियों को स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों की टीमें लगातार जगह-जगह जाकर मुआयना कर रही हैं। बता दें कि इससे पूर्व अभी तक खुद मंडलायुक्क्त डॉ. रोशन जैकब व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह भी राजधानी क्षेत्र में नगर निगम से जुड़ी जनसुविधाओं को और दुरूस्त करने और साथ ही अन्य शहरी सुविधाओं का निरीक्षण करती रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार अपने साथी अधिकारियों के साथ बड़े इमामबाड़ा का निरीक्षण करने पहुंच गये। उनके साथ केंद्र सरकार के आईपीएस अधिकरियों की टीम ने बडेÞ ही गहनता के साथ इमामबाड़ा का निरीक्षण किया। गौर हो कि उक्त इन्वेस्टर्स समिट को लेकर योगी सरकार ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार की कई टीमें भी क्रमवार राजधानी लखनऊ का दौरा कर रही हैं ताकि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले इस समिट में किसी प्रकार की कमी न रह जाये। वैसे बता दें कि इस इन्वेस्टर्स समिट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्र के कई प्रमुख मंत्रीगणों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की चर्चा है।

अतिक्रमण के खिलाफ एलडीए की बड़ी कार्रवाई
लखनऊ। उपाध्यक्ष डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी के आदेश अनुसार शुक्रवार एलडीए प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजामा दिया। इसके तहत सुल्तानपुर रोड अहिमामऊ पर अतिक्रमण के खिलाफ एलडीए की बड़ी प्रवर्तन कार्रवाई की गई। ऐसे में रोड पर फैले अतिक्रमण कू को ाहटाया गया। मौके पर एलडीए अधिकारियों के साथ साथ भारी पुलिस बल रहा मौजूद ओएसडी अमित राठौर, तहसीलदार शशि भूषण पाठक, अधिशासी अभियंता केके बंसला, सहायक अभियंता राकेश कुमार के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.