diwali horizontal

बाराबंकी: ताजिया लेकर लौट रहे युवकों को पुलिस ने पीटा, गुस्साए लोगों ने किया पथराव

0 338

सैकड़ों संख्या में पहुंच कर ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम

लखनऊ : बाराबंकी के थाना मसौली इलाके के शाहपुर में पुलिस के दुस्साहस का मामला सामने आया है। यहां ताजिये ले कर लौट रहे एक युवकों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा। चौराहा के पास तैनात सिपाहियों ताजिया सहित युवक को थाने पहुँची। युवक को पीटने और थाने ले जाने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव करते हुए ग्रामीणों ने बाराबंकी-गोंडा हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची भारी मात्रा में पुलिस ने लाठी पटककर लोगों को तितर-बितर किया। मौके पर कई थानों की पुलिस व पीएसी के साथ एएसपी उत्तरी व सीओ सिटी भी पहुंचे। कई घंटों की मशक्कत के बाद मामले को शांत किया गया।

बता दें, मसौली कस्बे में ताजिये का निर्माण होता है। मसौली थाना क्षेत्र शहावपुर गांव निवासी अली हुसैन, याकूब व मो. वैस सुरसंडा गांव से मंगलवार की दोपहर ताजिया लेकर लौट रहे थे। युवकों ने बताया कि सुरसंडा रोड पर शहाबपुर चौराहा के पास तैनात सिपाहियों ने उन्हें रोका और तीनों युवकों को मसौली थाना पकड़ ले गए। जिसके बाद बिना कुछ बताएं पिटाने लगे। विराध करने पर जुर्मनें की भरपाई करने को कहा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मसौली थाना पहुंचे। इनमें महिलाएं भी थीं। उन्होंने पकड़े गए युवकों को छोड़ने की बात कहीं तो सिपाहियों ने अभद्रता की। इससे आक्रोशित ग्रामीण गांव लौटे और लोगों को जानकारी दी। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया।

जिसके बाद ग्रामीणों ने मंगलवार शाम को बाराबंकी-गोंडा हाईवे पर जाम कर दिया। जिसके चलते हाईवे पर आने-जाने वाले वाहन प्रभावित हुए। हाईवे जाम होने की जानकारी होते ही मसौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस की जीप सहित कई वाहनों के शीशे टूट गए। मौके पर एएसपी उत्तरी आरएस गौतम, सीओ सिटी, सीओ रामनगर व एसडीएम रामनगर सहित अन्य अधिकारी व पुलिस बल व पीएसी पहुंची। लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा था। प्रदर्शन करीब दो घंटे चला। भारी मात्रा में पहुंची पुलिस ने लोगों को हाईवे से तितर- बितर किया। एएसपी द्वारा काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.