diwali horizontal

DM अविनाश सिंह ने शिक्षक सर्वेश गंगवार के परिवार से मिलकर दी सांत्वना, बच्चों के लिए FD और भाई को नौकरी का आश्वासन

0 68

DM अविनाश सिंह ने शिक्षक सर्वेश गंगवार के परिवार से मिलकर दी सांत्वना, बच्चों के लिए FD और भाई को नौकरी का आश्वासन

बरेली: बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने भोजीपुरा के परधौली प्राथमिक विद्यालय में बीएलओ ड्यूटी के दौरान अचानक निधन हुए सहायक अध्यापक स्वर्गीय सर्वेश कुमार गंगवार के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

“यह दुख पूरे जिले का है” — DM अविनाश सिंह

जिलाधिकारी ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि सर्वेश गंगवार जैसे ईमानदार कर्मचारी का जाना पूरे जिले के लिए बड़ी क्षति है।
उन्होंने कहा—
“परिवार चिंता न करे, प्रशासन आपके साथ खड़ा है।”
परिवार के मासूम जुड़वां बच्चों अहाना और अयांश को देखकर स्वयं जिलाधिकारी भी भावुक हो उठे।

“सर्वेश पर किसी प्रकार का दबाव नहीं था”

DM ने स्पष्ट किया कि सर्वेश गंगवार एक जिम्मेदार शिक्षक थे और बीएलओ के रूप में 46% से अधिक कार्य पूरा कर चुके थे। इसलिए उन पर किसी भी अधिकारी द्वारा दबाव की बात पूरी तरह गलत है। उन्होंने इस घटना को पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

बच्चों के लिए FD और भाई को नौकरी का आश्वासन

परिवार को आर्थिक सहारा देने के लिए जिलाधिकारी ने कई प्रमुख घोषणाएँ कीं—

  • जिला प्रशासन के सभी अधिकारी एक दिन का वेतन देंगे, जिसे दोनों बच्चों अहाना और अयांश के नाम पर फिक्स डिपॉजिट (FD) किया जाएगा।

  • स्वर्गीय सर्वेश के छोटे भाई को संविदा पर नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

DM के इन निर्णयों से परिवार को बड़ी राहत मिली।
इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनीता और एसडीएम सदर प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.