
बरेली: अवैध संबंध से जुड़ी हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार—गेहूं के खेत में मिली थी 22 वर्षीय युवक की लाश
जनपद बरेली के थाना हाफिजगंज पुलिस ने 5 दिसंबर 2025 को सेंथल कस्बे में हुई एक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पति-पत्नी समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हत्या का कारण गिरफ्तार महिला के मृतक के साथ अवैध संबंध थे।
कैसे हुआ खुलासा?
5 दिसंबर को राजेंद्र पुत्र रामप्रसाद ने अपने भाई मुकेश (22 वर्ष) का शव सेंथल स्थित गेहूं के खेत में पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी थी।
अगले दिन मृतक के भाई रूप किशोर की तहरीर पर मु.अ.सं. 526/25 (धारा 191(2)/103(1)/308(5)/352/351(2) BNS) में केस दर्ज हुआ।
प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार सुबह 9:15 बजे जादौपुर फाटक से दोनों अभियुक्तों शानू अली और नगमा को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन भी बरामद किए।
पूछताछ में बड़ा खुलासा: अवैध संबंध बना ‘मौत’ की वजह
पूछताछ में पति-पत्नी ने स्वीकार किया कि:
-
नगमा का मुकेश से अवैध संबंध था
-
शादी (30.10.2025) के बाद भी वह उससे बात करती रही
-
शानू ने इसे लेकर कई बार आपत्ति जताई
-
4 दिसंबर की रात शानू ने पत्नी और मुकेश को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया
इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर मुकेश को हटाने की साजिश रच डाली।
हत्या कैसे हुई?—वारदात की पूरी कहानी
पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि:
-
पति-पत्नी ने मुकेश को जंगल के रास्ते गेहूं के खेत में ले गए
-
शानू ने पीछे से उसकी गर्दन कोहनी से पकड़ी
-
नगमा ने पैर पकड़ लिए
-
शानू ने सीने पर घुटनों से दो बार जोरदार वार किया—
जिससे पसलियों टूटने की आवाज आई -
फिर उसे उल्टा लिटाकर मुंह जमीन में दबाया,
और मुकेश की दम घुटने से मौत हो गई
नगमा के पिछले कारनामे भी उजागर
नगमा ने पूछताछ में बताया:
-
उसने मुकेश के घरवालों से ₹1 लाख की मांग की थी
-
पिछले वर्ष एक अन्य व्यक्ति तसलीम पर बलात्कार का मुकदमा लिखाकर ₹2.5 लाख वसूल चुकी है
-
बाद में कोर्ट में उसी व्यक्ति के पक्ष में बयान दे दिया था
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।