diwali horizontal

बीबीएयू में ‘राष्ट्र प्रथम’ अभियान 5 से 8 अगस्त तक: राष्ट्रभक्ति, जिम्मेदारी और एकता पर केंद्रित कार्यक्रमों की श्रृंखला

0 90

बीबीएयू में ‘राष्ट्र प्रथम’ अभियान 5 से 8 अगस्त तक: राष्ट्रभक्ति, जिम्मेदारी और एकता पर केंद्रित कार्यक्रमों की श्रृंखला

लखनऊ:: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में 5 अगस्त से 8 अगस्त 2025 तक ‘राष्ट्र प्रथम’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और आपसी एकता को सुदृढ़ करना है।अभियान के तहत चार दिनों तक विविध जागरूकता और रचनात्मक गतिविधियों की श्रृंखला प्रस्तावित है। 5 अगस्त को ‘राष्ट्र प्रथम’ विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और संवेदनशीलता से अवगत कराया जाएगा। 6 अगस्त को साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी और अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे, जिनका आयोजन कंप्यूटर विज्ञान विभाग और इंजीनियरिंग अनुभाग द्वारा किया जाएगा।[7 अगस्त को विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों में संवेदनशीलता कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिसमें सेना के समर्थन में सोशल मीडिया अभियान तथा प्राथमिक चिकित्सा गतिविधियाँ भी सम्मिलित होंगी। अंतिम दिन 8 अगस्त को कविता प्रतियोगिता, राष्ट्र प्रथम विषय पर गीत प्रतियोगिता तथा ग्रामीण समुदायों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें छात्र, शिक्षक और कर्मचारी सभी भाग लेंगे।इन कार्यक्रमों का समन्वयन संबंधित विभागाध्यक्षों, संकायाध्यक्षों और अधिष्ठाताओं के नेतृत्व में किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह अभियान राष्ट्रहित और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सभी को जागरूक करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल सिद्ध होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.