diwali horizontal

बीबीएयू कुलपति ने अमेठी सैटेलाइट केंद्र का किया दौरा, विकास कार्यों की समीक्षा

0 67

बीबीएयू कुलपति ने अमेठी सैटेलाइट केंद्र का किया दौरा, विकास कार्यों की समीक्षा

अमेठी, 24 अगस्त: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने शनिवार को अमेठी स्थित सैटेलाइट केंद्र का दौरा किया। उनके साथ केंद्र के निदेशक डॉ. संदीप कुमार नायक एवं विश्वविद्यालय के कार्यकारी अभियंता व परामर्शदाता भी मौजूद रहे। यह कुलपति का केंद्र का दूसरा दौरा था।कुलपति ने अब तक हुए विकास कार्यों की समीक्षा की और आगे प्राथमिकता के आधार पर किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने परिसर में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और पौधारोपण भी किया।इस दौरान कुलपति ने शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मियों और विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों को उद्यमिता, नवाचार और ‘सीखो और कमाओ’ की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बहुविषयक क्षेत्रों में शोध और नवाचार से ही विद्यार्थियों का भविष्य मजबूत होगा।कुलपति ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय के प्रयासों से सैटेलाइट केंद्र को अब 33 केवीए सब-स्टेशन की स्थापना के बाद 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी। उन्होंने निदेशक को छात्रों की संख्या बढ़ाने तथा कौशल-आधारित प्रमाणपत्र कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए, जिससे केंद्र आत्मनिर्भर बन सके।संकाय सदस्यों के साथ बैठक में कुलपति ने उन्हें परियोजनाओं, परामर्श कार्यों और शोध गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों के हित में आधारभूत संरचना कार्यों को तेज गति से पूरा करने पर बल दिया।

   

Leave A Reply

Your email address will not be published.