diwali horizontal

बीडीओ ने किया तकनीकी कर्मियों को किट का वितरण

0 77

बहराइच। जनपद के विकास खंड चित्तौरा में उत्तर  प्रदेश में जलजीवन मिशन हर घर जल योजनांतर्गत  लखनऊ से संस्था विंग्स से आई टीमों के द्वारा दो दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमे प्रशिक्षण के माध्यम से लोगो को अवगत कराया गया की क्षेत्रों में उनकी क्या जिम्मेदारियां हैं खंड विकास अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव की मौजूदगी यह कार्यक्रम करवाया गया और खंड विकास अधिकारी  के द्वारा तकनीकी कर्मियों को किट का वितरण किया गया यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बहराइच जिले के समस्त विकास खंड में चलाया जाना हैं जिसमे हमारे तकनीकी कर्मचारी पंप ऑपरेटर, प्लंबर, मोटर मैकेनिक, फिटर , इलेक्ट्रीशियन, राजमिस्त्री का प्रशिक्षण होना है  जिला समन्वयक मेराज अनवर, सक्षम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में होना हैं  कार्यक्रम समन्वयक अरूण विश्वकर्मा के द्वारा बताया की आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाए शुद्ध पेयजल जल के बारे उसके रखरखाव के बारे में भी बताया गया जल का दोहन ना करे इसके बारे में बताए गया प्रभारी बीडीओ सूर्य प्रकाश मिश्रा ने टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण का कार्यक्रम पूरे राज्य में होनी चाहिए हमारे टीम के राज्य स्तरीय प्रशिक्षक आशीष श्रीवास्तव, दिवस पाण्डेय मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.