diwali horizontal

सौंदर्यीकरण ‘सुपर मॉडल’ बन गया है अटल पार्कविभाग की कार्यशैली पर सवाल

अयोध्या LIVE 23/10/25

0 54

सौंदर्यीकरण ‘सुपर मॉडल’ बन गया है अटल पार्कविभाग की कार्यशैली पर सवा

(सिटीजन वॉयस: अयोध्या संवाददाता: जे पी गुप्ता)

अयोध्या:  अटल पार्क इन दिनों सौंदर्यीकरण की राजनीति का ‘सुपर मॉडल’ बन गया है। यहां सरकारी विभागों की कार्यशैली पर एक ही सवाल गूंज रहा है क्या सुंदरता बढ़ाने के नाम पर सरकारी धन की दोहरी धुलाई हो रही है?
बता दे कि साकेतपुरी कॉलोनी स्थित अटल पार्क का नगर निगम ने दस महीने पहले ही सुंदरीकरण कराया था। आरटीआई में निगम ने बताया कि इस काम पर ₹55 लाख 64 हजार खर्च हुए। पार्क के गेट पर लगा शिलापट गवाही देता है 25 दिसंबर 2024 को लोकार्पण हुआ। लेकिन अब वही पार्क अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के हाथों में है, और वही ‘सुंदरीकरण’ फिर से शुरू हो गया है। एडीए ने जनवरी 2025 में उसी कॉलोनी के पार्कों के विकास का नया टेंडर जारी किया।

पहले वाला सुंदर नहीं था क्या?’

यह सवाल अब शहर में चर्चा का विषय है। प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता आलोक सिंह का कहना है कि हम निगम से कराए गए कार्यों को छोड़कर बाकी काम करवा रहे हैं। लेकिन हकीकत यह है कि पार्क में पहले से पाथ-वे, सोलर ट्री, सजावटी लाइटें और लैंडस्केपिंग मौजूद हैं। यानी नया काम पुराने काम की रंगाई-पुताई जैसा लग रहा है।
बॉक्स
सपा के पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय ‘पवन पांडे’ ने नगर निगम में हुए खर्च को लेकर बड़ा आरोप लगाया अटल पार्क समेत 33 पार्कों में करोड़ों का घोटाला हुआ है। ऑडिट रिपोर्ट में दो सौ करोड़ की अनियमितता दर्ज है।
बॉक्स
जवाब में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा पूर्व मंत्री के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। हमने विकास किया, जबकि उनके शासनकाल में अयोध्या विकास से वंचित रही।
महापौर का दावा है कि सभी आडिट आपत्तियों के जवाब तैयार हो चुके हैं और दो-तीन दिन में जनता के सामने रखे जाएंगे।
‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना’ के तहत 33 पार्कों में मल्टी फैसिलिटी स्पोर्ट्स पार्क बनाने का लक्ष्य था टेबल टेनिस, बैडमिंटन, क्रिकेट टर्फ, सेंसर बेस्ड स्मार्ट टॉयलेट और ब्रांडेड जिम की सुविधाएं देने का दावा किया गया था। संवाददाता की पड़ताल में एक भी ऐसा पार्क नहीं मिला जहाँ यह सुविधाएँ हों। कहीं सिर्फ झूले हैं, कहीं अधूरा जिम, और कहीं बोर्ड टेढ़ा पड़ा हुआ।
गौरतलब हो कि अटल पार्क अब अटल नहीं रहा यह पार्क अटल जी के नाम पर है, पर काम करने वालों की नीयत में अटलता नहीं दिखती।
जहाँ एक ओर नगर निगम ने सेवा ही पहचान का नारा दिया, वहीं दूसरी ओर विकास प्राधिकरण उसी पार्क में फिर से हाथ लगा रहा है। जनता अब पूछ रही है क्या यह सुंदरीकरण है या सरकारी धन का पुनः-चक्रण? स्वराज इंडिया आगे भी पूछेगा अटल पार्क से निकली फाइलें आखिर किन जेबों में पहुंच रही हैं?

भारत का ‘चेहरा’ बनकर उभरी अयोध्या:महापौर महंत गिरीशपति  त्रिपाठी 

हाइलाइट: 
बाहर पढ़ाई करने वाले छात्रों से महापौर का समारोहपूर्वक संवाद 
छात्रों ने कहा, श्रीराम मंदिर निर्माण से अयोध्या पहचान बढ़ी 
अयोध्या:  महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा है कि अयोध्या की ब्रांड वैल्यू निरंतर बढ़ रही है। यहां पिछले वर्ष 22 करोड़ पर्यटक आए। इससे अयोध्या पूरे भारत का चेहरा बन कर उभरी है। वह पाटेश्वरी मंदिर परिसर में बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे अयोध्या जिले के छात्रों से संवाद कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। 137 देशों ने भगवान राम को स्वीकार किया है। उन्होंने छात्रों से कहा कि बाहर पढ़ाई करने के कारण आप सब अयोध्या के सांस्कृतिक दूत हैं। आपकी नैतिक जिम्मेदारी है कि अपने आचरण, विचार, ज्ञान से अयोध्या के बारे में जन सामान्य में अच्छी धारणा निरोपित करें। उन्होंने इसके लिए बनारस और मथुरा वासियों की तरह क्षेत्रीय लगाव की चर्चा करते हुए इंटरनेट प्लेटफार्म एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप के इस्तेमाल का सुझाव दिया। त्रिपाठी ने कहा कि विदेशी विचारों से प्रभावित होकर कुछ लोग छोटी-छोटी बातों पर अयोध्या की नकारात्मक छवि गढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने की आवश्यकता है।
भाजपा नेता रवि तिवारी ने सुझाव दिया कि अध्यात्म के क्षेत्र में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर अयोध्या में प्रोफेशनल उद्योग को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने इसके लिए 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के बाहरी क्षेत्र को इंडस्ट्रियल जोन के रूप में विकसित करने का भी सुझाव दिया। प्रतिष्ठित सीए सजन अग्रवाल ने जिले का नामकरण अयोध्या के नाम पर करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया और कहा कि इससे इस जनपद को वैश्विक पहचान मिली।

छात्रों की ओर से सॉफ्टवेयर इंजीनियर आयुष सिंह ने विशाखापट्टनम में स्थापित हो रहे एआई पार्क की चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले समय में एआई युवाओं की नौकरी के सामने चैलेंज प्रस्तुत करेगी। अस्तित्ववत्स पांडे ने ‘एआई का भारत’ में अवधी भाषा को स्थान दिलाने के प्रयास की चर्चा की। वनस्थली की छात्रा मानसी पांडे ने कहा वह एक ऐप तैयार कर रही हैं, जिसमें सभी स्वयंसेवी संस्थाओं, अस्पतालों और ब्लड डोनर्स के नाम शामिल होंगे, ताकि आपात स्थिति में लोगों को खून से अपने जीवन से हाथ न धोना पड़े। दीक्षा ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय में श्रीरामचरितमानस के दोहावाचन की प्रतियोगिता हो रही है। इसी तरह यहां भी आयोजन होने चाहिए।
इस मौके पर मुरादाबाद के पीतल कारोबार की तरह अयोध्या की स्थानीय स्किल को प्रमोट करने के सुझाव आए। कार्यक्रम का आयोजन पार्षद प्रतिनिधि अजय पांडे ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, उपसभापति राजेश गौड़, पार्षद संतोष सिंह, रामशंकर निषाद, अनूप श्रीवास्तव, सूर्यकुमार तिवारी सूर्या, अवनीश पांडे, पार्षद हरिश्चंद्र गुप्त, विशाल पाल, देवेंद्र सिंह, विपिनेश पांडे, ओमप्रकाश सिंह नाहर, भाजपा नेता हेमंत जायसवाल, आलोक द्विवेदी, पवनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में संभ्रांत नागरिक एवं छात्र मौजूद थे। इससे पूर्व मेधावी छात्रों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

 

 

जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण ,लिया तैयारियों  जायजा

अयोध्या:  अयोध्या में आगामी चौदह कोसी और पंचकोसी परिक्रमा को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ परिक्रमा मार्ग का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परिक्रमा मार्ग की सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, पेयजल व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सड़क मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतज़ाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिक्रमा के दौरान ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी

और पुलिस बल के साथ पीएसी की तैनाती भी रहेगी।अधिकारियों का कहना है कि इस बार परिक्रमा में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने यातायात और आपातकालीन सेवाओं के लिए विशेष योजना तैयार की है।डीएम ने कहा कि अयोध्या की।परिक्रमा में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वच्छ और सुखद अनुभव मिले ,यही हमारी प्राथमिकता है।

 

सपा सांसद पुत्र ने उखड़वाई लाइट अब भाजपा विधायक लगवाएंगे दूसरी लाइट

पत्रकारों का आक्रोश देख भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा पत्रकारों का सम्मान सर्वोपरि
मिल्कीपुर -अयोध्या: सपा सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र अमित प्रसाद द्वारा मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित तिवारीगंज में एक माह पूर्व सांसद निधि से लगवाई गई हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट को  जबरिया उखाड़वाएं जाने का मामला आखिरकार तूल पकड़ता जा रहा है। पत्रकार संगठन द्वारा सांसद पुत्र की करतूतों को लेकर विरोध जताते हुए सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किए जाने की जानकारी के बाद अब मिल्कीपुर भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान ने मामले को अड़े हाथों ले लिया है उन्होंने नाराज एवं उग्र पत्रकारों को शांत करते हुए कहा कि हम इस स्थल पर विधायक निधि से अभिलंब दूसरी हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट स्थापित कराएंगे क्योंकि मेरे लिए पत्रकारों का सम्मान सर्वोपरि है। बताते चलें कि तिवारी गंज बाजार स्थित बरम बाबा देवस्थान पर सांसद निधि से विगत एकम पूर्व हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट स्थापित की गई थी जिसे बीते दीपोत्सव के दिन जहां अयोध्या में दीपों का पर्व मनाया जा रहा था वहीं दूसरी ओर सांसद पुत्र अमित प्रसाद ने पुलिस भेज कर जबरिया उखड़वा दिया था। इसके बाद मिल्कीपुर के पत्रकारों में जबरदस्त आक्रोश  व्याप्त हो गया और उनका आरोप था कि उक्त लाइट तहसील अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी को सांसद अवधेश प्रसाद द्वारा प्रदत्त की गई थी उनके बताए गए स्थल पर अधिकृत ठेकेदार द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। पत्रकारों ने मामले को लेकर बीते बुधवार को तहसील सभागार में एक बैठक कर सांसद पुत्र की करतूत की जमकर निंदा की और संसद के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर अवधेश प्रसाद हाय हाय के नारे लगाए।

वहीं दूसरी ओर पत्रकारों की नाराजगी की जानकारी मिलते ही पत्रकारों की बैठक के दौरान ही मिल्कीपुर भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान ने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संगठन के जिला अध्यक्ष बलराम तिवारी के मोबाइल फोन पर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि हमारे लिए पत्रकारों का सम्मान सर्वोपरि है। हम जल्द ही उसी स्थल पर दूसरी स्ट्रीट लाइट लगवाएंगे। इसके बाद पत्रकारों ने क्षेत्रीय विधायक के निर्णय को सराहा।

रामनगरी में अन्नकूट महोत्सव की धूम भगवान को लगाया गया 56 प्रकार का भोग

अयोध्या: भगवान श्रीराम के 14 साल बाद वनवास से अयोध्या लौटने की खुशी में अन्नकूट महोत्सव मनाया जा रहा। रामनगरी के राममंदिर,कनक भवन समेत हजारों मंदिरों में भगवान को 56 भोग अन्नकूट महोत्सव मनाया जा रहा। रत्न सिंहासन के महंत अरुण दास ने बताया इस दौरान मंदिरों में भजन-कीर्तन कार्यक्रम और भंडारा चल रहा है और बहुत ही खुशी की बात आज कई वर्षों के बाद अयोध्या में त्रेता युग वाली दिवाली मनाई गई और भगवान को छप्पन भोग भी लगाया गया। तो वही रामकोट स्थित राम लला सदन के महंत राघवाचार्य ने बड़े धूमधाम से मनाया  अन्नकूट महोत्सववही  अयोध्या के सियाराम किला महंत करुणा निधान शरण व सीता राम मंदिर महंत जगतगुरु रामा नंदाचार्य और दर्शन भवन मंदिर महंत ममता शास्त्री,राम लला सदन के

गोकुल भवन मंदिर महंत पशुराम दास और अन्य मंदिरों में अन्नकूट का पर्व धूमधाम हैं।जिसमे वेद भवन, गहोई मन्दिर आदि मंदिरों में पकवान बनाने का काम शुरू हो गया है। भंडार कक्ष में दिन-रात व्यंजनों को बनाए जाने का काम चल रहा है।पूड़ी कचौड़ी, मालपुआ, चूरमा, महाप्रसाद, कढी, दाल, खीर, सूरन का चोखा, आंवला, सोया मेथी पालक, सीताफल अगस्त के फूल दही, बड़ा पंचमेवा, ऋतुफल आदि छप्पन प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.