diwali horizontal

बेहटा ने अतरसई को 5 विकेट से हराकर फाइनल मे किया प्रवेश,पूर्व विधायक ने खिलाड़ियों का किया उत्साह वर्धन

0 152

बिछिया,उन्नाव :  अतरसई मे चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल अतरसई और बेहटा के मध्य खेला गया पूर्व विधायक उदयराज यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का औपचारिक शुभारम्भ किया और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया,यादव ने कहा खेल से शरीर और मन दोनो स्वस्थ्य रहते है खेल सेहत के लिए बहुत जरूरी है खेल से खिलाड़ियों मे आपसी भाई चारे का विकास भी होता है मैच मे टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सूरज सिंह के 38 रनो की बदौलत 5 विकेट पर 91 रन बनाए शानू ने दो विकेट लिए,जवाब मे लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेहटा की टीम ने अजीम के 47 और जीतू के 19 रनो के दम पर 9 ओवर 4 गेंदों मे 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया अजीम को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ दी मैच प्रदान किया गया

 

अंपायरिंग पंकज सिंह और अमित ने जबकि स्कोरिंग राजा भारती और कमेंट्री राजेश मास्टर ने की इस दौरान बेहटा प्रधान नरेश त्रिवेदी,पंकज त्रिवेदी,अशीफ अली,सुमेरे,रंजीत,विकास अवस्थी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.