diwali horizontal

बेटो से बेरुखी और बीमारी के चलते बुजुर्ग महिला ने लगाई फाँसी

0 170

मसौली बाराबंकी :  बेटो की बेरुखी और बीमारी के चलते रविवार की भोर सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापगंज निवासी पीडब्लूडी सेवानिवर्त कर्मचारी रामलखन यादव की 68 वर्षीय पत्नी का शव छत के कुंडे से लटकता मिला। मृतका बीते काफी दिनों से जोड़ो के दर्द से परेशान थी तथा तीन पुत्र होने के बाद भी अपने अपंग पति के साथ रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पँचनांमा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापगंज निवासी पीडब्लूडी विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी रामलखन यादव के तीन पुत्र व दो पुत्रियां है, सभी की शादी हो गयी है तथा तीनो पुत्र अपनी पत्नी एव बच्चो के साथ दिल्ली व अन्य शहरों में अलग अलग स्थानों पर रहते है।

रिटायरमेंट के बाद रामलखन फालिज का अटैक पड़ने के कारण अपंग हो गए है तथा पत्नी शान्तिदेवी (68) के साथ गांव में बने मकान में ही रह रहे है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपति के तीनो पुत्रो ने उनसे काफी दूरी बना रखी थी जिसके चलते भरा पूरा परिवार होने के बाद भी बुजुर्ग दंपति बहुत ही अकेलापन महसूस करते थे, बीते दिनों दीपावली के मौके पर भी उनका कोई भी पुत्र माता पिता से मिलने नही आया था। पति रामलखन ने बताया कि मृतका बीते काफी समय से जोड़ो के दर्द के कारण परेशान थी और दो दिन से खाना भी नहीं बनाया था, रात्रि में हम दोनों अलग अलग कमरे में सोये थे,सुबह उठे तो पत्नी का शव छल्ले से लटकता मिला। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.