diwali horizontal

गौरक्षा और गौशाला कृषि के उद्देश्य से भक्तिवेदांत गौशाले का हुआ उद्घाटन

0 216

 

उन्नाव :  शुक्लागंज में इस्कान मंदिर समिति द्वारा रविवार को मगरवारा के करोवन ग्राम पंचायत स्थित अवस्थी खेड़ा गांव में पंद्रह एकड़ में फैली जमीन पर गौशाले का भव्य उद्घाटन किया गया इस्कान मंदिर समिति के जोनल सचिव देवकीनंदन प्रभु ने गौशाले के उद्घाटन पर पहुचे श्रोताओं को बताया कि गौशाले का उद्घाटन का मुख्य उद्देश्य गौशाला कृषि और गौरक्षा का विस्तार करना है। उन्होंने बताया कि गौशाले के निर्माण के बाद से गांव की महिलाओं और पुरुषों में गौरक्षा और गौशाला कृषि के शिक्षण के माध्यम बढ़ेंगे।

ग्राम पंचायत समेत आस पास के क्षेत्रों में रोजगार के असवर बढ़ेंगे। गौशाले का उद्घाटन ट्रस्टी मंजू अग्रवाल ने फीता काटकर किया। जिसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने गौशाले के उद्घाटन पर इस्कान मंदिर समिति के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी, साथ ही गौशाले के उद्घाटन को जनपद के लिए बड़ी उपलब्धि बताया उन्होंने कहा कि जनपद के लिए गौरव की बात है, जिस तरह कानपुर के इस्कान मंदिर में श्रद्धालु दर्शन करने आते है उसी प्रकार गौशाले के भव्य निर्माण के बाद जनपद में पर्यटक स्थल का उदाहरण होगा और लोग यहां आएंगे इस मौके पर अध्यक्ष प्रेम हरिनाम दास,उपाध्यक्ष राजा रंजन दास, दिव्य नेतई दास,ट्रस्टियों में अशोक गोयल,महेंद्र अग्रवाल,प्रभात शुक्ला, चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश गोल्डी गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.