diwali horizontal

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटलबिहारी बाजपेयी का जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया

0 157

उन्नाव : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ब्लाक के कुटीबीर बाबा मंदिर प्रांगण मे पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन पर आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम मे कहा की जो किसान बिल का विरोध कर किसान हित की बात कर रहे है वो बंगाल और केरल के किसानो को केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ दिला जिससे बंगाल और केरल के किसानो को भी लाभ मिले ।ऐसे लोग केवल पंजाब मे जाकर किसानो को गुमराह कर रहे है सिंह ने कहा भाजपा सरकार किसानो की हितैषी है और उनके समृद्धि के लिए विभिन्न योजनाए संचालित कर रही है प्रदेश अध्यक्ष ने किसानो के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजानाओ की जानकरी दी अध्यक्ष ने कहा अटल जी देश के ही नही सम्पूर्ण विश्व के नेता है ।

 

अटल जी ने जातिवाद क्षेत्रवाद और वंशवाद का दाग कभी भी अपने ऊपर नही लगने दिया अटल बाजपेई की ही देन है जो सड़को का जाल शहरो से लेकर गांवो तक दिख रहा है । अटल जी ने किसानो के लिए केसीसी की सुविधा के साथ साथ किसान बीमा योजना शुरू की अटल बाजपेई की ही देन है जो आज चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बना है मोदी ने किसानो के लिए जो किसान बजट 2013/14 मे 21933करोड़ था उसको 2020/21 मे बढ़ाकर 134399करोड़ कर दिया प्रदेश अध्यक्ष ने कहा 2011 की जनगणना के अनुसार गरीबो को कांग्रेसए सपा और बसपा ने आवास नही दिए जिनको पुरा किया योगी सरकार ने और अन्य गरीबो को भी 2024 तक पक्की छत देने के लिए प्रयासरत है ।

 

सिँह ने भव्य कुंभए कबाड़ यात्राए प्रदेश के गुंडो की संपत्ति जब्त करने के साथ ध्वस्त करने का काम और कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाने का ऐतिहासिक निर्णय का जिक्र किया विधायक अनिल सिंह ने कहा भाजपा सरकार मे गरीबो को उनका हक मिल रहा जबकि पूर्व की सरकारो मे बिचैलिया की मौज रहती थी इस दौरान प्रदेश महामंत्री विजय प्रताप सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिशु शरण सिंह, जिला अध्यक्ष राजकिशोर रावत,विधायक अनिल सिंह,संजय शुक्ला असोहा मण्डल अध्यक्ष महेश रावत,आशीष बाजपेई,सोनू मिश्रा,नरेश त्रिवेदी कल्लू तिवारी,आनन्द सिंह, सुषमा सेंगर सहित सीडीओ,एसडीएम ,बीडीओ और सीओ मौजूद रहे,कार्यक्रम में हुआ कोविड नियमों का खुला उलंघन,कार्यकर्ता व भीड़ में कहीं भी शोशल डस्ट्रेंसिंग का पालन नहीं किया गया ए साथ हीं लोगो ने मशक का भी प्रयोग नहीं किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.