
लखनऊ: 2 नवम्बर 2022 पी0डब्ल्यू0डी0 नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ लो0नि0वि0 उ0प्र0 लखनऊ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव भारत सिंह प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह कार्यालय प्रमुख अभियन्ता लोक निर्माण विभाग परिसर राज भवन के सामने लखनऊ में चुनाव अधिकारी रामराज दुबे प्रदेश अध्यक्ष उ0प्र0 चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ एवं सहायक चुनाव अधिकारी सुधांशु शर्मा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिनिस्ट्रियल एशोसियेसन लो0नि0वि0 उ0प्र0 की देख रेख में विधि सम्मत ढंग से सम्पन्न हुआ। चुनाव में भारत सिंह ग्यारहवीं बार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर चुने गये जब कि शैलेन्द्र कुमार शुक्ला को दूसरी बार प्रदेश महामंत्री चुना गया।
अधिवेशन का उद्घाटन सन्दीप कुमार प्रमुख अभियन्ता विकास एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग एवं अरिवन्द कुमार जैन प्रमुख अभियन्ता परिकल्प नियोजन लो0नि0वि0 उ0प्र0 ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर श्री वी0के0 जैन मुख्य अभियन्ता मु0-2 एवं विजय सिंह वरिष्ठ आफिसर ई-3 कार्यालय प्रमुख अभियन्ता लखनऊ उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए सन्दीप कुमार प्रमुख अभियन्ता विकास एवं विभागाध्यक्ष लो0नि0वि0 ने अपने सम्बोधन में कहा कि कर्मचारी सरकार एवं शासन तथा विभाग की रीढ़ है विभाग कर्मचारियों की समस्याओं के निदान लिए प्रतिबद्ध है।
निर्वाचन अधिकारी रामराज दुबे ने बताया कि अधिवेशन एवं चुनाव हेतु प्रमुख अभियन्ता व्यवस्थापन ‘ग‘ वर्ग लो0नि0वि0 लखनऊ द्वारा अपने पत्र सं0-9141 व्यग/01 व्यग/ (49) 2020 दिनांक 18.10.2022 द्वारा दिये गये विशेष आकस्मिक अवकाश के क्रम में अधिवेशन एवं चुनाव सम्पन्न कराया गया। अधिवेशन की समान्य सभा में पी0डब्ल्यू0डी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की प्रान्तीय पदाधिकारियों का चुनाव कराने के बाद प्रान्तीय पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य चुनाव अधिकारी रामराज दुबे द्वारा निर्वाचित घोषित करते हुए शपथ दिलाई नई कार्य कारिणी में श्रीनिवास शर्मा संरक्षक भारत सिंह प्रदेश अध्यक्ष, अमरनाथ यादव गोरखपुर प्रदेश वरि0 उपाध्यक्ष दिलीप सिंह यादव, लखनऊ उपाध्यक्ष मूल चन्द राजपूत अलीगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शुक्ला प्रदेश महामंत्री, वशिष्ठ नरायन तिवारी लखनऊ एवं
अरविन्द कुमार तोमर सहारनपुर प्रदेश संयुक्त मंत्री, उमेश बहादुर सिंह वाराणसी एवं विमल कुमार यादव लखनऊ संगठन मंत्री और माया देवी लखनऊ संगठन मंत्री महिला राकेश कुमार सक्सेना कानपुर प्रदेश प्रचारमंत्री ओमवीर शर्मा आगरा प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश नागर मेरठ प्रदेश सम्प्रेक्षक चुना गया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीप्रयागनरायण बाजपेयी लखनऊ ओम प्रकाश मौर्या लखनऊ प्रमोद सिंह अयोध्या अनिल कुमार बस्ती प्रताप नरायन पाण्डेय गोण्डा राजेश पाण्डेय आजमगढ़, मनौज सैनी प्रयागराज पूरन सिंह परिहार झॉसी प्रेमपाल सिंह बरेली सन्दीप जैन मुरादाबाद बलबीर सिंह बॉदा और राकेश कुमार मिर्जापुर चुने गये। इस अवसर पर हरिशरण मिश्रा राम सुरेश सिंह पद्यनाथ त्रिवेदी, जे0पी0 पाण्डेय, वीरेन्द्र कुमार यादव ओम प्रकाश पटेल, रामलखन सिंह, विजय शंकर मिश्रा, जय प्रकाश तिवारी शिव कुमार यादव, सुभाष मिश्र, हरिकेश यादव मो0 असफाक खॉ, कु0 अंजुम नकवी, श्रीमती कलावती तिवारी आदि अतिथि के रूप में अधिवेशन एवं चुनाव में उपस्थिति रहे।