diwali horizontal

भवेश कुमार बने प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त, राज्यपाल ने नाम पर लगाई मुहर

0 138

पूर्व डीजी इंटेलीजेंस भवेश कुमार सिंह प्रदेश के नए राज्य सूचना आयुक्त होंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनके नाम पर गुरुवार को मुहर लगा दी। अब जल्द ही प्रशासनिक सुधार विभाग इस संबंध में अधिसूचना जारी करेंगे

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने मंगलवार की रात उनका नाम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के पास भेजा था। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष सपा विधायक रामगोविंद चौधरी और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना के साथ हुई बैठक में सूचना आयुक्त के पद के लिए कई नामों पर चर्चा हुई। 60 से अधिक लोगों ने इसके लिए आवेदन किया था। इसमें डीजीपी रहे एक पूर्व आईपीएस औ्र कुछ आईएएस के अलावा पत्रकारों ने भी आवेदन किया था

मुख्यमंत्री ने पूर्व डीजीपी भवेश कुमार के नाम पर मुहर लगाई जिस पर समिति ने सहमति व्यक्त कर दी। इसके बाद पत्रावली तैयार कर राजभवन भेज दी गई थी। गुरुवार को राजभवन के अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल ने उनके नाम पर अनुमति देते हुए पत्रावली राज्य सरकार के पास भेज दी है। प्रशासनिक सुधार विभाग के मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि पत्रावली मिल गई है। इसे विधायी और भाषा विभाग को भेजा जाएगा। जिस पर शुक्रवार को अधिसूचना जारी की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.