diwali horizontal

भूपेन्द्र सिंह चौधरी और धर्मपाल सिंह ने डॉ. के. विक्रम राव के निधन पर शोक व्यक्त किया

0 69

भूपेन्द्र सिंह चौधरी और धर्मपाल सिंह ने डॉ. के. विक्रम राव के निधन पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भारतीय पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ पत्रकार और इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. विक्रम राव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शोक संदेश में कहा कि डॉ. राव का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने अपनी विनम्र संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. के. विक्रम राव ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने योगदान से हमेशा समाज को सही मार्गदर्शन देने का काम किया, और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.