
बाराबंकी : अनियंत्रित बाइक सवार की साइकिल सवार युवक को बचाने के चक्कर मे मौत हो गई पुलिस ने घायल को एहतियात के तौर पर सीएचसी देवा लेकर गई वहां पंहुचे घायल युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सतरिख थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी ईश्वरदीन का 19 साल का बेटा विमलेश अपनी रिश्तेदारी में गया था और गुरुवार की देरशाम कोतवाली नगर के गदिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे वह मौके पर घायल हो गया देवा पुलिस ने घायल विमलेश को गम्भीर हालत मे पुलिस घायल को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवा ले गई वहां पंहुचे घायल युवक को डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है। वहीं मृतक के परिजनों के मुताबिक अभी दो महीने पहले ही विमलेश की शादी हुई थी उसी में उसे बुलेट बाइक दहेज के रूप में मिली थी उसी को लेकर मृतक अपनी मौसी के घर कोतवाली नगर के ग्राम दुंदपुरवा गुरुवार को गया हुआ था और वहीं से गुरुवार की देरशाम को लौटते समय सामने से एक साइकिल सवार आ गया उसी को बचाने के चक्कर मे वो गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया तो पुलिस उसे लेकर देवा सीएचसी पँहुची वहां मौजूद डॉक्टरों में बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार की मौत हो जाने बाद परिजनों में गम का माहौल है।