diwali horizontal

 लखनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर, पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका!

0 70

 लखनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर, पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका!

लखनऊ: राजधानी के थाना नगराम क्षेत्र के छतौनी रोड पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। फैक्ट्री रिहायशी इलाके से दूर खेतों में स्थित थी और यह वैध लाइसेंस प्राप्त फैक्ट्री थी। फैक्ट्री मालिक इशरत अली के पास भंडारण एवं निर्माण का लाइसेंस वर्ष 2027 तक वैध बताया गया है।

सूचना मिलते ही थाना नगराम पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आसपास के खेतों में पराली जलाए जाने से उठी चिंगारी फैक्ट्री के भंडारण स्थल तक पहुंच गई, जिससे वहां रखे पटाखों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।
घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में धुएं का गुबार छा गया और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात का निरीक्षण किया। फिलहाल राहत की बात यह है कि घटना में किसी के भी हताहत या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। फैक्ट्री के दस्तावेजों और सुरक्षा उपायों की भी जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.