diwali horizontal

लखनऊ साइबर क्राइम सेल को मिली बड़ी सफलता

रिटायर IAS अधिकारी के अकाउंट से निकाले गए 7 लाख रुपए कराए अकाउंट में वापस

0 99
लखनऊ । लखनऊ कमिश्नरेट की साइबर क्राइम सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर क्राइम सेल के प्रभारी रणजीत राय की टीम ने रिटायर आईएएस अधिकारी रामप्रसाद गोस्वामी के अकाउंट से साइबर ठगों के द्वारा निकाली गई 7 लाख 25 हज़ार की धनराशि में से 7 लाख रुपए रिटायर आईएएस अधिकारी रामप्रसाद गोस्वामी के अकाउंट में वापस कराए जाने में कामयाबी हासिल की है। साइबर क्राइम सेल के अनुसार 4 जुलाई को रिटायर आईएएस अधिकारी राम प्रसाद गोस्वामी ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके मोबाइल पर एक एसएमएस आया था जिसमें केवाईसी अपडेट करने के लिए कहा गया था केवाईसी अपडेट करने के लिए जब रामप्रसाद गोस्वामी ने लिंक खोला तो उसमें सामने आए एक वेब पेज पर उन्होंने आधार , पैन एवं बैंक से संबंधित जानकारी को भरने के बाद जब सबमिट किया तो उनके खाते से 7 लाख 25 हज़ार रुपए निकाले जाने का मैसेज उन्हें प्राप्त हुआ। साइबर ठगों के द्वारा ठगी का शिकार हुए रिटायर आईएएस अधिकारी रामप्रसाद गोस्वामी की शिकायत पर साइबर क्राइम सेल ने बैंक व संबंधित कंपनियों से संपर्क कर साइबर ठगों के संदिग्ध अकाउंट को फ्रीज कराया और लंबे समय तक चली कार्यवाही के बाद आखिरकार रिटायर आईएएस अधिकारी राम प्रसाद गोस्वामी के अकाउंट से निकाले गए 7 लालच 25 हज़ार में से 7 लाख रुपए की धनराशि को आज उनके अकाउंट में वापस करा दिया गया। साइबर ठगों के द्वारा अक्सर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है जिसके समाचार भी समाचार पत्रों में प्रकाशित हो रहे हैं लेकिन बावजूद इसके तमाम लोग आज भी साइबर ठगों के द्वारा बने जाल में फस कर ठगी का शिकार हो रहे हैं । जरूरत है जागरूक रहने की ताकि साइबर ठग अपने मंसूबों में कामयाब न हो सके।
Leave A Reply

Your email address will not be published.