diwali horizontal

मकर संक्रांति पर विराट कुश्ती एवं दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0 100

घोसी, मऊ। मकर संक्रांति के अवसर पर शनिवार को घोसी नगर से सटे दक्षिण स्थित औघड़ बाबा के कुटी पर नव युवक मंगल दल के तत्वावधान में विराट कुश्ती एवं दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पहलवानों ने बहुत ही शानदार तरीके से अपने कला का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। पहलवानों में बलिया के आनंद एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के राजेश्वर के बीच खेली गई छह हजार रुपये की कुश्ती बराबरी की रही तो वही भालया के मंगल ने देऊपुर के सनोज को अपने दावे पेंच का प्रयोग कर पटखनी देते हुए जीत अपने नाम कर लिया। नव युवक मंगल दल के द्वारा आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का शुभारम्भ पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुभाषचंद यदुवंशी एवं ब्लाक प्रमुख डा रामकृष्ण यादव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। जिसमें भलया के जावेद ने आजमगढ़ के सचिन को, भलया के सुजीत को सरया के सूरज ने, रामपुर टड़वा के साहुल ने बलिया के मनीष को पटखनी अपने दावे पेंच का प्रयोग करते हुए दिया। वही मुहम्मदबाद के कृष्णा एवं जीयनपुर के रवि बीच छह हजार रुपये की एवं रामपुर के योगेश एवं भलया के अंगद, मठिया के रोशन एवं सरया के अमित, भलया के अंशु एवं डेरवा के सुमित, डेरवा के शिवम एवं भेलऊर के सुधीर, रामबाग के सत्यम एवं इटौरा के कृपाशंकर, बलिया के विवेक एवं घोसी के बलवंत, मिहराजपुर के शर्वेनंद एवं घोसी के सूरज के बीच की कुश्ती प्रतियोगिता बराबरी पर रही जो काफी रोमांचित रही। इसके पूर्व आयोजक समिति के द्वारा पूर्व पहलवानों सहित दंगल प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। रेफरी का कार्य चन्द्रप्रताप यादव व रामचंद्र यादव ने संयुक्त रूप से एवं संचालन का कार्य हरिबंश यादव एवं सत्येंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष बीके यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख घोसी सुजीत कुमार सिंह, डा इंद्रासन यादव, समाजसेवी मुन्ना प्रसाद गुप्ता, पूर्व चेयरमैन वसीम एकबाल उर्फ चुन्नू खान, समाज सेवी डाक्टर देवेंद्र यादव, चन्द्रप्रताप यादव, सत्येंद्र यादव, विनोद सिंह फागू आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.