diwali horizontal

17 अगस्त से महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा से शुरू होगा बिहार चुनाव का आगाज़।

0 67

17 अगस्त से महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा से शुरू होगा बिहार चुनाव का आगाज़।

Bihar Election 2025: बिहार में 17 अगस्त से विपक्ष की वोट अधिकार यात्रा शुरू होगी. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यह यात्रा 23 जिलों से होकर गुजरेगी. विपक्ष का आरोप है कि सत्ता पक्ष के दबाव में वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इसी बीच चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे SIR (वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्य) को लेकर विपक्ष आक्रामक हो गया है. विपक्ष का आरोप है कि सत्ता पक्ष के दबाव में वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं.

इसी मुद्दे पर अब कांग्रेस और राजद मिलकर जनता के बीच जाएंगे. महागठबंधन ने घोषणा की है कि 17 अगस्त से वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत होगी, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी और तेजस्वी यादव करेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.