diwali horizontal

फसल बीमा सप्ताह के तहत निकली बाइक रैली

0 90

मऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मनाए जा रहे फसल बीमा सप्ताह की शुरुआत गुरूवार को कृषि भवन से हुई। इस उपलक्ष्य में कृषि उपनिदेशक एसपी श्रीवास्तव ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली अगले एक सप्ताह तक गांव-गांव जाकर लोगों को फसल बीमा के लाभ के बारे में लोगों को अवगत कराएगी। जिससे फसल बीमा को लेकर किसानों में जागरूकता बढ़े। इस मौके पर उप कृषि निदेशक ने बताया कि मौजूदा रबी सीजन में गेहूं की फसल आच्छादित है। जिसकी प्रीमियम दर 988.80 रुपए प्रति हेक्टेयर एवं बीमित राशि 65920 रुपए प्रति हेक्टेयर हैस कंपनी के जिला प्रबंधक दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि केसीसी धारक (ऋणी) किसान बैंक के माध्यम से एवं गैर ऋणी किसान कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। बीमा कराने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है। इस मौके पर धीरेंद्र राय, आशीष पांडे, अकाश सिंह, हरेराम सिंह एवं फसल बीमा के सभी तहसीलों के तहसील कोआर्डिनेटर मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.