diwali horizontal

बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला,मौत

0 244


कानपुर :  चकेरी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।  टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर गया। ट्रक चालक ने भागने के प्रयास में युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की  मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने 112 नम्बर डायल ·कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही चकेरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन से घटना की परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

 

चकेरी क्षेत्र अंतर्गत गिरजा नगर निवासी महिपाल प्रसाद प्राइवेट जाँब कर्मी हैं। परिवार में बेटा अखिलेश (32) महाराजपुर में देशी शराब ठेके की दुकान में बनी कैंटीन में ·काम ·करता है। परिवार में पत्नी आरती दो बेटी अंजली और दिपांशी हैं। महिपाल प्रसाद ने बताया कि बेटा शनिवार को  भी रोज की तरह सुबह घर से कैंटीन जाने के लिये निकला था। देर रात वह कैंटीन बंद कर घर वापस आ रहा था। तभी अहिंरवा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक सड़क पर जा गिरा। वहीं ट्रक चालक ने भागने के प्रयास में बेटे को कुचल दिया। जिससे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने 112 नम्बर डायल कर घटना की  जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही चकेरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल शुरु की। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को मृतक के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को  घटना की जानकारी दी। जानका री मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं ट्रक चालक · मौके से भाग निकला। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.