diwali horizontal

पक्षियों का हो रहा शिकार अधिकारी कर्मचारी अनजान

0 190

कन्नौज: इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के लाख बहोसी पक्षी विहार में शिकारियों द्वारा पक्षियों का शिकार किया जा रहा है पक्षी विहार के अधिकारी कर्मचारी इस बात से अनजान बने हुए हैं लाख बहोसी पक्षी विहार एक पर्यटक स्थल है जहां कई जनपदों के लोग घूमने आते हैं पक्षी विहार के तालाब में शिकारी शिकार कर रहे हैं जिस पर रोक नहीं लगा पा रहे है अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से शिकारी शिकार कर रहे हैं ग्रामीणों ने बताया शिकारी शिकार की फिराक में घूमा करते हैं लगभग 1 दर्जन से अधिक पक्षियों का उन्होंने आज शिकार किया पक्षियों की आवाज सुन हम लोग एकजुट होकर उनका पीछा किया शिकारी बड़ी चालाकी से शिकार कर वहां से भाग लिए गांव वालों ने बताया पक्षियों का शिकार किया जा रहा है

वही तालाब में पक्षियों की संख्या निरंतर कम होती जा रही है शिकारी बेखौफ होकर शिकार कर रहे हैं कहीं ना कहीं अधिकारियों की लापरवाही देखी जा सकती है इस बात से वह अनजान बने हुए हैं वही शिकारियों ने विदेशी पक्षियों का भी शिकार किया है ग्रामीणों ने बताया लाख बहोसी पक्षी विहार के तालाब के चारों ओर घूम घूम कर पक्षियों पर नजर रखते हैं समय को देख कर अपना शिकार करते हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.