diwali horizontal

फायरिंग कर तलवार से काटा बर्थ-डे केक, वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज,

0 190

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जो बालागंज क्षेत्र का बताया जा रहा था। पुलिस ने वीडियो के बारे में छानबीन की तो पता चला कि बर्थडे पार्टी में कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे हैं और सड़क पर केक रखकर उसे तलवार से काट रहे हैं।

लखनऊ  :  राजधानी पुलिस ने हर्ष फायरिंग के मामले में एक आरोपित को चिन्हित किया है। आरोपित का नाम आकाश सिंह बताया जा रहा है। बुधवार देर रात एक वीडियो वायरल होने के बाद पुल‍िस ने एफआइआर दर्ज कर ल‍िया है। एसीपी चौक आइपी सिंह के मुताबिक आकाश व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर बुधवार देर रात एक वीडियो वायरल हुआ था, जो बालागंज क्षेत्र का बताया जा रहा था। पुलिस ने वीडियो के बारे में छानबीन की तो पता चला कि बर्थडे पार्टी में कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे हैं और सड़क पर केक रखकर उसे तलवार से काट रहे हैं। प्रकरण की जानकारी होने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसके बाद आकाश नाम के युवक के बारे में पता चला बताया जा रहा है कि वीडियो में हर्ष फायरिंग करने वाला युवक आकाश ही है जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एसीपी चौक आइपी सिंह के मुताबिक आकाश व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर बुधवार देर रात एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक के साथ करीब 10 लड़के दिख रहे हैं। इस दौरान एक युवक कई राउंड गोली चलाता है और उसके साथी कार पर रखे केक को तलवार से काट रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ठाकुरगंज पुलिस ने छानबीन की और फायरिंग करने वाले युवक के बारे में पता लगाया। पुलिस का कहना है कि आरोपितों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.