
नई दिल्ली : कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघू बॉर्डर पर आंदोलन करने वाले किसानों और खुद को स्थानीय बताने वाले लोगों में शुक्रवार को झड़प हुई है इस बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस पर टिप्पणी की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा- अभी भाजपाई उत्पातियों ने सिंघु बार्डर पर किसानों के आंदोलन पर पथराव किया है। सारा देश देख रहा है कि भाजपा कुछ पूँजीपतियों के लिए कैसे देश के भोले किसानों पर अत्याचार कर रही है भाजपा की साज़िश और बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों किसानों पर की जाने वाली निर्दयता घोर निंदनीय है।
भारी संख्या में पहुंच रहे किसान
बता दें कि करीब 62 दिनों से जारी किसानों का आदोलन ने 26 जनवरी ट्रेक्टर रैली के दिन कुछ क्षेत्रों में हिंसक रूप ले लिया। जिससे उस दिन हुड़दंग का माहौल रहा। ट्रैक्टर रैली के बाद यूपी गेट पर किसानों की संख्या में कई गुना इजाफा हुआ है। खास तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से किसान भारी संख्या में यूपी के पहुंच रहे हैं।
शामली में महापंचायत के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत रोती हुई तस्वीरों के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान उनके पक्ष में लामबंद हो गए हैं। जिसका असर शुक्रवार को यूपी गेट पर देखने को मिला। मंच पर भारी भीड़ है। टेंट फिर से लग गए हैं