
BJP ने सभी 101 नाम घोषित किए: तीसरी सूची में 18 उम्मीदवारों का एलान, सतीश कुमार लड़ेंगे तेजस्वी की खिलाफ
BJP ने सभी 101 नाम घोषित किए: तीसरी सूची में 18 उम्मीदवारों का एलान, सतीश कुमार लड़ेंगे तेजस्वी की खिलाफ
बिहार के विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। तीसरी सूची में 18 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इससे पहले दिन में भाजपा ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। वहीं पहली सूची में 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। भाजपा ने अंतिम सूची में दो और महिलाओं को टिकट दिया है।

तीसरी लिस्ट में पार्टी ने राघोपुर से सतीश यादव को टिकट दिया है। इस सीट पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उम्मीदवार हैं और यह राजद की परंपरागत सीट रही है। वहीं, बीजेपी ने भभुआ के विधायक भरत बिंद और मोहनिया की विधायक संगीता पासवान को पाला बदलने का इनाम दिया है। पार्टी ने दोनों को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने पीरपैंती से अपने मौजूदा विधायक ललन पासवान का टिकट काट दिया है।बिहार के विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। तीसरी सूची में 18 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इससे पहले दिन में भाजपा ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। वहीं पहली सूची में 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। भाजपा ने अंतिम सूची में दो और महिलाओं को टिकट दिया है।