diwali horizontal

भाजपा ने साजिश करके देश में हिन्दू मुस्लिम एकता को खत्म करने का काम किया प्रदीप तिवारी

0 150

सपा के आओ बूथ के पास चौपाल करें कार्यक्रम में बोले लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष

बहराइच : समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी का जनपद बहराईच पहुँचने पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव के नेतृव में उनका भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद जनपद बहराईच की सदर, मटेरा,महसी और कैसरगंज में आयोजित चौपाल कार्यक्रमों में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी सम्मिलित हुए । चौपाल कार्यक्रम में सबसे पहले सदर विधानसभा की ग्राम सभा दुहुरू पहुँचकर आओ बूथ के पास चौपाल करे कार्यक्रम के तहत वहां आयोजित जन सभा को सम्बोधित किया। मटेरा विधानसभा के ग्राम सोहरवा पहुँचा और वहां जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान व युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अफ़साल शानू के नेतृव में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रदीप तिवारी का जोरदार स्वागत किया।

यहां आयोजित चौपाल कार्यक्रम को उन्होंने सम्बोधित किया। उसके बाद महसी विधानसभा के मुस्ललमपुर में यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष अजितेश पांडेय ने अपने सैकड़ो साथियो के साथ लोहियावाहिनी अध्यक्ष का स्वागत सत्कार किया एवं मुसल्लमपुर में आयोजित चौपाल को उन्होंने सम्बोधित किया। अंत मे कैसरगंज विधानसभा के ग्राम रुक्नापुर में छात्र सभा जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह शैलू के नेतृव में आयोजित चौपाल को प्रदीप तिवारी ने सम्बोधित किया। समस्त चौपालों की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व संचालन जफ़र उल्ला खान बंटी ने किया। आओ बूथ के पास चौपाल करें कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कहा कि 2022 में सपा सरकार बनाने में आप सभी बूथ कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान होगा।

आपके ही बल बूते अखिलेश यादव पुनः मुख्यमंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश की कमान संभालेंगे। उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जबसे भाजपा सरकार आयी है लगातार हत्याओं, अपराधों का दौर चल रहा है, पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। भाजपा ने साजिश करके देश मे हिन्दू मुस्लिम एकता को खत्म करने का काम किया है। प्रदेश में पिछले चार साल से विकास का पहिया और रफ्तार दोनों ही रुक गया है। 2022 में अखिलेश यादव को आप सब मुख्यमंत्री बनाइये जिससे कि वो उत्तर प्रदेश में ठप पड़े विकास को पंख लगाने का औऱ उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य कर सकें। योगी आदित्यनाथ सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि महंगाई औऱ भरष्टाचार के कारण उत्तर प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने सर्वप्रथम मुख्यातिथि प्रदीप तिवारी का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया औऱ कहा कि आज हमारे बीच लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी पधारे हैं जिनका हम सब बहराईच की धरती पर हार्दिक स्वागत करते है,जो अखिलेश यादव के विचारों को उनके नीतियों को लेकर आप सबके बीच उपस्थित है

मैं आज कुछ न कहकर अपना पूरा समय प्रदीप तिवारी को देता हूँ कि वो आये औऱ आप सबको सम्बोधित करें। आज के इस चौपाल को पूर्व मंत्री बंशीधर बौद्ध, जफ़र उल्ला खां’बंटी अब्दुल मन्नान,पूर्व प्रत्याशी राजेश तिवारी, सुंदर लाल बाजपेयी,जवाहर यादव, हरिकेश सिंह राणा प्रताप सिंह,शास्वत जोशी,धनंजय सिंह आदि ने सम्बोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष का सदस्य जिला कार्यकारिणी शमशाद अली, पूर्व ब्लाक प्रमुख वसीम शेरवानी, बाबू यादव,अमरजीत यादव, मो० अली,नसरत भाई,पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र स्वरूप,अहद खान, आमिर अली,हलीम अहमद, फ़ैज़ सिद्दीकी, डॉ० अनवारुल, खुर्शीद अहमद प्रधान मल्लापुर,राहुल गौतम, अयाज शाह, विशाल शर्मा, जावेद अहमद आदि ने माल्यार्पण कर स्वगात किया। कार्यक्रम में युवा सपा नेता अब्दुल जीशान,कुंदन रावत, हँसीबुर रहमान,पूर्व प्रधान किसुनपुर इदरीश शाह,सन्त कुमार पासी,सहजाद शाह,तुफैल खान नाना,पूर्व प्रमुख पेशकार राव,लाडले भाई,इमरान खान,मुलायम सिंह यदुवंश, विनोद यादव,आंजनेय बाजपेयी आदि जन उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.