diwali horizontal

तीन सालों से भाजपा सरकार नौजवानों को ठगने का कार्य कर रही: आशाकिशोर

0 173

डीह रायबरेली:स्नातक एमएलसी चुनाव के सलोन विधानसभा क्षेत्र में जागेश्वर यादव की राईस मील पर पूर्व विधायक आशाकिशोर के नेतृत्व में सपा के कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं की सभा का आयोजन किया गया। स्नातक विधान परिषद प्रत्याशी राम सिंह राणा ने कहा कि अब तक शिक्षा माफियाओं के कब्जे में रहने वाली यह सीट सही मायने में अब नौजवानों के हिस्से में जाने वाली है।

वही सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक आशाकिशोर ने कहा कि पिछले 3 सालों से भाजपा सरकार प्रदेश सरकार नौजवानों को ठगने का कार्य कर रही है प्रदेश में रोजगार का भी अता पता नहीं नौजवानों के पास रोजी-रोटी एवं भुखमरी का संकट आन पड़ा है। किंतु मनमौजी सरकार को इसकी तनिक भी चिंता नहीं हैं। प्रदेश का युवा स्नातक चुनाव में सपा प्रत्याशी सदन में भेज भाजपा के तानाशाह रवैया को मुंहतोड़ जवाब देगी।

इस दौरान पूर्व विधायक आशाकिशोर विधानसभा अध्यक्ष जागेश्वर यादव, जिला अध्यक्ष इं वीरेंद्र यादव, पूर्व चेयरमैन मोहम्मद साउद, बब्लू तिवारी, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र यादव, पूर्व प्रधान राजकुमार यादव, क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। –

Leave A Reply

Your email address will not be published.