diwali horizontal

भाजपा सरकार की प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत से होगी वापसीः डाॅ0 त्रिपाठी

0 91

अम्बेडकरनगर : भाजपा प्रत्याशी की चिंता किए बगैर चुनावी गतिविधियों से सम्बंधित विषयों पर लगातार कार्य कर सभी तैयारी पूर्ण कर चुनावी समर में विजय प्राप्त करने की दिशा में कार्य कर रही है। भाजपा क्षेत्रीय मंत्री/जिला सह प्रभारी कमलेश श्रीवास्तव, जिला प्रवासी कामेश्वर सिंह की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ0 मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला चुनाव संचालन समिति की बैठक भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में सम्पन्न हुई। जिला चुनाव संचालन समिति में चुनाव से सम्बंधित एक एक कर जिम्मेदार पदाधिकारियों से उनके कार्यों से संबंधित विषयों की तैयारी की समीक्षा कर क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहाकि विधानसभा का चुनाव वर्तमान परिदृश्य में भाजपा द्वारा किए गए प्रदेश की विकास के आधार पर प्राप्त जनता का विश्वाश और भ्रष्ट्राचारी, विघटनकारी तत्व, आतंक और गुंडागर्दी करने वाले लोगों को प्रश्रय देने वाली पार्टियों के बीच है।उन्होंने कहाकि भाजपा प्रत्याशी का चुनाव जनता मोदी और योगी द्वारा सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यों और प्रदेश एवम देश की एकता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए किए गए कार्यों के आधार पर स्वयं लड़ रही है।भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ0 मिथिलेश त्रिपाठी ने संचालन समिति सदस्यों से उनके महत्वपूर्ण कार्य के महत्व को देखते हुए

दायित्व से संबंधित विषयों की चर्चा करते हुए कहाकि जिला चुनाव संचालन समिति के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।जिसका निर्वहन कर भाजपा की स्वच्छ और दमदार सरकार की प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत से वापसी की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहाकि भाजपा की केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार द्वारा किए गए जनहित और देश हित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों से विश्व में अपने देश की ताकत तथा जनता में साख बढ़ी है।

जिला चुनाव संचालन समिति में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, बाबा राम शब्द यादव, दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डाॅ0 विनोद कुमार, जिला मंत्री पंकज वर्मा, शिव पूजन राजभर, मनोज गुप्ता गुड्डू, आदर्श चैधरी, भरत शुक्ल, अभिमन्यु अग्रहरि, आईटी जिला संयोजक मनीष मिश्र, सोशल मीडिया जिला संयोजक शास्वत मिश्र, किसान मोर्चा जिला महामंत्री अमित पाण्डेय, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री रमेश यादव उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.