
बछरावां रायबरेली : स्नातक एमएलसी एवं शिक्षक विधायक के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज कस्बे की स्थानीय निवासी जिला महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा प्रीति पांडे ने कस्बे के वार्ड संख्या 1 में घर-घर जाकर स्नातक एम०एल०सी० प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह के लिए लोगों से वोट देने की अपील की और कहा कि स्नातक बेरोजगारों का भविष्य निर्माण सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि सिंह सदैव शिक्षकों के बीच में रहते है, और उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करने का काम करते हैं, इसीलिए सिंह जीत के प्रबल दावेदार हैं। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरस्वती पांडे, संध्या धानुक (नगर अध्यक्ष), सनकीर्ति पांडे, रजनीश सहित भारी संख्या में लोगों ने घर-घर जाकर श्री सिंह के पक्ष में समर्थन मांगा।